देश में इस बार मानसून रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

देश में इस बार मानसून रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

देश में इस बार मानसून रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

Share this! (ख़बर साझा करें)
  • अभी तक सामान्य से 7% अधिक बरस चुका है मानसून 

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अगले  आठ दिन मानसून ( monsoon ) का बरसना जारी रहा तो इस बार देश में मानसून ( Indian monsoon ) कम से कम 20 साल का रिकार्ड तो तोड़ ही डालेगा। फिलहाल अभी तक सामान्य से 7 फीसद अधिक बरस चुका है। पिछले साल भी मानसून सामान्य से अधिक बरसा था। इस साल अब तक देश में 890 मिमी मानसूनी बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : पालिकाध्यक्ष के आमरण अनशन को लेकर पूर्व विधायक सरिता आर्य ने विधायक संजीव आर्य पर खड़े किए सवाल


देश में एक जून से 30 सितम्बर के बीच मानसूनी बारिश  होती है। इस बार जुलाई में बारिश सामान्य से 10 फीसद कम हुई, बाकी के महीनों में अपनी सामान्य से अधिक बारिश हुई। जिसके चलते जुलाई की भरपाई हो पाई। इस दौरान देश में अभी तक 107 फीसद बारिश हो चुकी है। देश में सामान्य बारिश 88 सेमी मानी जाती है। अब आठ दिन में यदि बारिश अच्छी होती है तो ये आंकड़ा 110 पार कर जाएगा और ये पिछले कई बरसों रिकॉर्ड तोड़ जाएगा। पिछले 20 सालों के अंतराल में सिर्फ तीन बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। जिसमें 2007 मैं 106%, 2013 में भी 106% व 2019 में 110% बरसा दर्ज की गई थी। इस बीच 7 बार सामान्य बारिश हुई, जबकि 5 बार सामान्य से कम हुई। इसके अलावा 5 बार सूखा पड़ा। 90 % से कम बारिश होती है तो उसे सूखा माना जाता है। आंकड़े स्काईमेट से लिये गए हैं। 

यह भी पढ़ें : टोस्टमास्टर्स क्लब और संचार व नेतृत्व क्षमता विकास- कैसे करते हैं टोस्टमास्टर्स क्लब कार्य

यह भी पढ़ें : जिला न्यायालय नैनीताल में अधिवक्ता ने गम्भीर महिला मरीज को किया प्लाज्मा दान

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में कोरोना के 874 नए मामले आये सामने

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : कल बुधवार से बीडी पाण्डे अस्पताल नैनीताल में बंद रहेगी ओपीडी

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page