पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का सातवें दिन भी धरना जारी कल से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का सातवें दिन भी धरना जारी कल से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का सातवें दिन भी धरना जारी कल से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

अल्मोड़ा नगर पालिका चेयरमैन ने दिया समर्थन।

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com)- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर सोमवार से नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को सातवें दिन भी पालिकाध्यक्ष सहित सभी 13 सभासद धरने पर बैठे रहे।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा है कि अभी तक किसी ने भी उनसे संपर्क नही किया गया है। जिसके चलते वे कल सोमवार से भूखहड़ताल पर बैठने जा रहे है।और इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। अब पालिकाबोर्ड ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ईधर कर्मचारी संगठनों व भवाली देवभूमि व्यपार मंडल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरिता आर्य,मुकेश जोशी व आज वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य का भी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page