नैनीताल स्वछच्ता दिवस पर विशेष : ये नैनीताल है

नैनीताल स्वछच्ता दिवस पर विशेष : ये नैनीताल है

नैनीताल स्वछच्ता दिवस पर विशेष : ये नैनीताल है

Share this! (ख़बर साझा करें)

संदीप कुमार की कविता

सुन्दर है झील यहाँ, उसमे चलती नय्या है।
रक्षा जो इसकी करती, अपनी नैना मय्या है।

ठंडा यहाँ का मौसम, ठंडा यहाँ का पानी है।।
सुन्दर नैनीताल की, बहुत बड़ी कहानी है।।

स्नोव्यू , टिफिन टॉप, चायनापिक जब घूमोगे।।
नैनीताल को देखकर तुम, अपने आप ही झूमोगे।।

तल्लीताल, मल्लीताल बहुत बड़ा बाजार है।।
और ठंडी रोड में, पाषाण देवी का दरबार है।।

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर यहाँ।।
सिनेमा के साथ- साथ, देखो चिड़िया घर यहाँ।।

खुर्पाताल, सातताल, भीमताल, नौकुचियाताल।।
झीलों का बड़ा जाल है, ये खूबसूरत नैनीताल।।

चारों ओर घना जंगल और खूब हरियाली है।
ख़ूबससूरत नैनीताल की, बात ही निराली है।।

ये नैनीताल है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page