नैनीताल : श्री राम सेवक सभा ने किया प्रतीकात्मक रूप से रावण का पुतला दहन

नैनीताल : श्री राम सेवक सभा ने किया प्रतीकात्मक रूप से रावण का पुतला दहन

नैनीताल : श्री राम सेवक सभा ने किया प्रतीकात्मक रूप से रावण का पुतला दहन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आज विजयदशमी के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा प्रतीकात्मक रूप से दशहरा पर्व मनाया गया. इस दौरान श्री रामसेवक प्रांगण में रावण का पुतला दहन किया गया। वही रामसेवक सभा के प्रांगण में दोपहर को सुंदर कांड किया गया जबकि देर शाम को रावण का पुतला दहन किया गया।

बता दें कि कोविड-19 के चलते इस बार सरोवर नगरी की प्रसिद्धि रामलीला का आयोजन करने वाली श्री राम सेवक सभा द्वारा इस बार रामलीला का आयोजन नहीं किया गया। वहीं विजयादशमी पर नगर के डीएसए मैदान में लगने वाला दशहरा पर्व भी नहीं मनाया गया।लेकिन इस बार प्रतीकात्मक रूप से श्री रामसेवक सभा प्रांगण में रावण का पुतला दहन किया गया। जबकि बीते वर्षों तक देश से मैदान में विशालकाय रावण मेघनाद व कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाता था। जिसमें कि नगर के ही नहीं बल्कि आसपास के गांव से वह पर्यटकों से पूरा डीएसए मैदान खचाखच भरा रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : सड़क किनारे किया है अतिक्रमण या गाड़ी पार्क , तो पढ़ें यह खबर , डीएम नैनीताल ने किये यह आदेश

इस दौरान विमल चौधरी,मनोज जोशी,जगदीश बवाड़ी,हिमांशु जोशी,मुकेश जोशी मंटु,मुकुल जोशी,भुवन बिष्ट,हरीश राणा,राजेन्द्र बजेठा, सागर सोनकर,मोहित,सोनी जंतवाल,गिरीश जोशी,कमलेश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page