हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने सुरक्षा के लिए बाटे मास्क व लोगो को किया जागरूक

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने सुरक्षा के लिए बाटे मास्क व लोगो को किया जागरूक

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने सुरक्षा के लिए बाटे मास्क व लोगो को किया जागरूक

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- अनलॉकडाउन की प्रक्रिया पूरी भारत में लागू होने के बाद, उत्तराखंड में पर्यटकों का लगातार आना जारी है। भिन्न जगहों से पर्यटक देवभूमि में वादियों का आनंद लेने आ रहे है। लेकिन मास्क एवं अन्य सोशल डिस्तांसिंग का खयाल लोगो के जेहन से का चुका है।

ऐसे में संक्रमण के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी का खयाल रखते हुए भीमताल स्थित हिमालयन जनसेवा फाउंडेशन ने होप फाउंडेशन के साथ मिलकर एक बार पुनः मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण शुरू किया। ताकि स्थानीय लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण स्थानीय लोगो के साथ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को भी किया गया। सेफ्टी मास्क उपलब्ध कराने के साथ लोगो में सोशल डिस्टेन्स हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान ने भीमताल कि समस्त जनता से अनुरोध किया कि जब तक वायरस की वेक्सीन नहीं बन जाती तब तक इसके बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्स और पर्सनल हाइजीन का पालन करे, घर से बाहर तभी निकले जब कोई बेहद ज़रूरी काम हो।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

जागरूकता अभियान में फरहा खान, निशांत खान, डॉक्टर आसित खन्ना, मनोज कुमार पाण्डेय एवम् आयुष कुमार ने सहयोग दिया।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page