-कब्रिस्तान की भूमि में शौचालय नहीं बन सकता, मस्जिद कमेटी
संतोष बोरा , भवाली ( nainilive.com )- नगर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिस पर एक महिला शौचालय नहीं बनाने दिए जाने पर रोष यक्त कर रही हैं। महिला वीडियो में कह रही है कि में भवाली जामा मस्जिद से बोल रही हुँ। में आठ महिने की गर्भवती हुँ। मस्जिद कमेटी मुझे शौचालय नहीं बनाने दे रही हैं। शौचालय बनाना शुरू किया तो कई लोग उन्हें धमका रहें हैं। जंगल में जाओ लेकिन शौचालय मत बनाओ, आगे कहा जा रहा है कि प्रसाशन भी साथ नहीं दे रहा हैं। बहुत दिनों बाद घर मे खुशियां आई हैं। अगर इस हालत में मुझे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रसाशन जामा मस्जिद कमेटी की होगी। यहां से जाने की धमकी मिल रही हैं। महिला के पति मो असरफ ने बताया कि उनके पुरखों के समय से मस्जिद की देखरेख की जा रही हैं। वह लगभग 1944 से यहां रह रहे हैं। उनकी पत्नी सायना बेगम गर्भवती हैं। शौचालय नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।


जामा मस्जिद कमेटी सचिव परवेज खान ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि में कब्जा किया गया हैं। कमेटी ने पट्टा, लीज, वन भूमि से मिले कागज दिखाने को कहा था। उन्होंने कहा कि चारों तरफ कब्र हैं सरकार ने कब्रिस्तान के लिए भूमि दी हैं। उसमें कब्जा कर शौचालय बनाने की मांग की जा रही हैं। कब्रिस्तान की भूमि में शौचालय नहीं बनाया जा सकता। अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि जामा मस्जिद में पालिका की संपत्ति नहीं है। वहाँ पालिका हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
