अल्मोड़ा : मनोज सिंह पवार बने अल्मोड़ा मिठाई एसोसिएशन के नये अध्यक्ष

अल्मोड़ा : मनोज सिंह पवार बने अल्मोड़ा मिठाई एसोसिएशन के नये अध्यक्ष

अल्मोड़ा : मनोज सिंह पवार बने अल्मोड़ा मिठाई एसोसिएशन के नये अध्यक्ष

Share this! (ख़बर साझा करें)

मयंक सिंह कार्की , अल्मोड़ा ( nainilive.com)- बुधवार को मिष्ठान विक्रेताओ की एक बैठक लाला बाजार स्थित कन्हैया लाल स्वीट्स में की गई। जिसमें अल्मोड़ा के समस्त मिष्ठान विक्रेताओ ने सर्वसम्मति से माल रोड स्थिति दीवान स्वीट्स के स्वामी मनोज सिंह पवार को अध्यक्ष, मदन रावत- उपाध्यक्ष, शोभन सिंह सिजवाली- सचिव, इंदर सिंह बिष्ट- कोषाध्यक्ष व पंकज बगड़वाल- उपसचिव, चयनित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चयनित पदाधिकारियों ने सभी मिष्ठान विक्रेताओ का आभार प्रकट किया।


गठन के पशचात मनोज सिंह पवार ने सभी मिष्ठान विक्रेताओ से मिष्ठान से सम्बंधित हो रही समस्याओं पर चर्चा की व उनके समाधान के लिये सभी मिष्ठान विक्रेताओ से उनकी राय भी जानी और साथ ही मिष्ठान विक्रेता संगठन के लिये एक विधिक सलाहकार रखने की बात पर सहमति बनी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने कहा की मिष्ठान विक्रेताओ को इस एक्ट से हो रही परेशानियों को वो अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के इतिहास विभाग "इतिहास, सिनेमा और साहित्य: एक रचनात्मक संवाद" पर अतिथि व्याख्यान का व्याख्यान

अल्मोड़ा मिष्ठान विक्रेता संघ ने कोरोना से मिष्ठान विक्रेताओ को हो रहे नुकसान से अवगत कराते हुए अनुरोध किया है की आनेवाले नवरात्रि व दीपावली पर्व में शिथिलता बरती जाए। अभय सिंह ने आस्वस्थ किया कि उनके द्वारा मिष्ठान विक्रेताओ को सहयोग किया जायेगा। अभय सिंह ने सभी मिष्ठान विक्रेताओ से दुकान में स्वच्छता एवम मिठाई की गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। अल्मोड़ा जिले के अन्य स्थानो के मिष्ठान विक्रेताओ ने भी अल्मोड़ा मिष्ठान विक्रेता संघ के बनने पर हर्ष व्यक्त किया है एवम संगठन से जुड़ने के लिये इच्छा जाहिर की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विभिन्न प्रवर्तन एजेसिंयो द्वारा की गई लगभग 2 करोड 12 लाख की नगदी,शराब,ड्रग एवं अन्य बहुमूल्य धातु जब्त

मनोज सिंह पवार ने कहाँ की जल्द ही अल्मोड़ा जिले के अन्य क्षेत्रों के मिष्ठान विक्रेताओ को सम्मलित कर मिष्ठान विक्रेता संघ कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा। बैठक में विनोद कुमार बंसल, नवनीत सिंह बिष्ट, अरुण रौतेला, गिरीश चंद्र जोशी, राजेश अग्रवाल, त्रिलोक बिष्ट, हरिश चंद्र जोशी, पप्पू बिष्ट, राम सिंह सलाल, शंकर दत्त जोशी, अशोक मशयुनि, पूरन अधिकारी, पूरन सिंह लटवाल, महेन्द्र सिंह रावत, त्रिलोक सिंह लटवाल, धीरज सिंह खोलिया, अमर सिंह लटवाल, संजय सिंह लटवाल, निधि कांत जोशी, दीपक लटवाल, नरेंद्र बिष्ट, हरीश सिंह अधिकारी, दीवान सिंह पवार, बलवंत सिंह बिष्ट, हरीश सिंह रावत, पुष्कर उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, सोनू दुर्गापाल, उनकड रौतेला, किशन सिंह अधिकारी, मुन्ना रौतेला, केतन कश्यप, निकेश उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, गोधन सिंह, चंद्र मोहन जोशी, मोहन जोशी, हीरा बल्लभ जोशी, राज कुमार गुप्ता, लीलाधर जोशी, अनिल भट्ट, राजेश खोलिया, विनोद सिंह बजेठा, मोहित जोशी, अखिलेश राठौर, रमेश सिंह, कैलाश बिष्ट, सूरज लटवाल, आंनद सिंह लटवाल, गोविन्द सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, भूपेन्द्र रावत, अर्पित अग्रवाल, दीवान बिष्ट, नीरज बिष्ट, भगवान लटवाल, मदन डांगी, मोहित बिष्ट, राहुल अधिकारी, नवीन चन्द्र तिवारी, महेश कश्यप, अमित पांडे, पप्पू नेगी उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page