भाजपा नगर मंडल नैनीताल ने मनाया अटल जी का जन्मदिवस जनसेवार्थ दिवस के रूप में

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- भाजपा नगर मंडल नैनीताल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन जनसेवार्थ के रूप में मनाया गया. नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में नैनीताल नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में जन सेवार्थ लिए एक स्ट्रेचर बीडी पांडे अस्पताल को नगर मंडल द्वारा भेंट किया गया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व बिस्कुट वितरण किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक साह , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवन्ति भट्ट , जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता पंत, पूर्व नगराध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व मंडल महामंत्री भानु पंत, भूपेंद्र बिष्ट, सभासद कैलाश रौतेला , कुंदन बिष्ट, डॉ के एस धामी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page